Tuesday, May 12, 2026
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: बजरी माफिया पर शिकंजा, 6 माह से...

झुंझुनूं पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: बजरी माफिया पर शिकंजा, 6 माह से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, दिल्ली से दबोचा टॉप-10 अपराधी

झुंझुनूं: पुलिस ने अवैध खनन, अपहरण और फरार अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। खेतड़ी में बजरी से भरा ट्रैक्टर जब्त हुआ, खेतड़ीनगर में 2 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा गया और चिड़ावा पुलिस ने 5 हजार के इनामी टॉप-10 अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

Advertisement's

झुंझुनूं पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप

झुंझुनूं जिले में पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में अपराधियों, अवैध खनन माफियाओं और फरार बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। जिले के खेतड़ी, खेतड़ीनगर, चिड़ावा और कोतवाली थाना पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement's

खेतड़ी पुलिस की कार्रवाई, बजरी से भरा बिना नंबर ट्रैक्टर जब्त

पुलिस थाना खेतड़ी की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी बजरी को जब्त कर चालक हेमराज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 12 मई 2026 को निजामपुर पुलिस चौकी के सामने मेहाड़ा-खेतड़ी मार्ग पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर ट्रैक्टर बजरी से भरी ट्रॉली लेकर आता दिखाई दिया।

Advertisement's

पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम हेमराज पुत्र सूरजभान निवासी जमालपुर थाना मेहाड़ा जिला झुंझुनूं बताया। ट्रैक्टर में भरी बजरी के संबंध में रॉयल्टी, रवन्ना और अनुज्ञा पत्र मांगे गए, लेकिन चालक कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद अवैध खनन और चोरी से बजरी परिवहन का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया

इस कार्रवाई में थानाधिकारी मोहनलाल, हरिराम, महेश कुमार और पवन कुमार की टीम शामिल रही।

Advertisement's

खेतड़ीनगर पुलिस ने 6 माह से फरार 2 हजार के इनामी आरोपी को दबोचा

खेतड़ीनगर थाना पुलिस ने अपहरण और मारपीट के मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी अंशु को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंशु पुत्र राजेश कुमार जाट निवासी महपलवास थाना सूरजगढ़ जिला झुंझुनूं लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था।

Advertisement's

पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर 2025 को कपिल जाट निवासी लोयल ने रिपोर्ट दी थी कि नवीन उर्फ पिंटू और उसके साथियों ने उसे घर से बुलाकर बिना नंबर की थार गाड़ी में जबरन बैठा लिया। इसके बाद लोयल मैदान में ले जाकर लकड़ियों और सरियों से बेरहमी से मारपीट की गई थी। बाद में आरोपी उसे घर के सामने फेंककर फरार हो गए थे।

Advertisement's

पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी का पीछा किया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आखिरकार 11 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पहले नवीन उर्फ पिंटू को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement's

इस कार्रवाई में नेमीचंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में राकेश कुमार, कप्तान सिंह, राजेश, नेमीचंद, योगेश और मनीष शामिल रहे।

चिड़ावा पुलिस की बड़ी सफलता, दिल्ली से गिरफ्तार हुआ 5 हजार का इनामी अपराधी

चिड़ावा थाना पुलिस ने थाना स्तर के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी सुनील सिंह उर्फ मिन्डा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील सिंह उर्फ मिन्डा पुत्र विजयसिंह निवासी छापड़ा थाना पिलानी जिला झुंझुनूं जमीन धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

Advertisement's

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े मामलों में स्थायी वारंट जारी था। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि आरोपी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में पहचान छिपाकर रह रहा है। इसके बाद गठित टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में आसूचना अधिकारी अमित सिहाग की भूमिका अहम रही। टीम में अम्बिका चौधरी, कैलाश चंद्र, योगेश कुमार, अमित सिहाग और विकास शामिल रहे।

Advertisement's

झुंझुनूं शहर में स्टंटबाजी कर रहा युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

कोतवाली थाना क्षेत्र में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने बाइक से स्टंटबाजी कर रहे युवक को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्काई लाइन अस्पताल के पास एक युवक खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट कर रहा है।

Advertisement's

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जयप्रकाश पुत्र रघुवीर सिंह निवासी दड़िया का बास थाना सदर झुंझुनूं को मोटरसाइकिल नंबर आरजे 18 एसएल 4386 से स्टंट करते हुए पकड़ा। पुलिस ने युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली

Advertisement's

जिलेभर में चल रहे विशेष अभियान के तहत झुंझुनूं पुलिस लगातार अपराधियों, अवैध खनन करने वालों और फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में डर का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!