Tuesday, May 12, 2026
Homeपिलानीएयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों ऐंठे, पिलानी...

एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों ऐंठे, पिलानी की युवती गिरफ्तार

पिलानी: जयपुर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पिलानी निवासी युवती किरण सैनी को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवती मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए फर्जी पहचान पत्र और एंट्री पास तैयार कर बेरोजगार युवाओं को एयरपोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा देती थी। मामले के खुलासे के बाद जयपुर समेत शेखावाटी क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया है।

Advertisement's

पहले एयरपोर्ट कंपनी में कर चुकी थी काम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित किरण सैनी (27) मूल रूप से पिलानी की रहने वाली है और वर्तमान में जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में रह रही थी। आरोपित पूर्व में जयपुर एयरपोर्ट पर कार्यरत ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी एआईएएसएल में काम कर चुकी थी। इसी अनुभव और संपर्कों का हवाला देकर वह बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाती थी।

Advertisement's

मोबाइल एप से तैयार करती थी फर्जी आईडी कार्ड

डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि आरोपित मोबाइल एडिटिंग एप की सहायता से पुराने आईडी कार्डों को संपादित कर फर्जी पहचान पत्र और एयरपोर्ट एंट्री पास तैयार करती थी। इसके बाद वह युवाओं को विश्वास दिलाती थी कि उसकी एयरपोर्ट अधिकारियों तक सीधी पहुंच है और वह ग्राउंड स्टाफ सहित कई पदों पर नौकरी दिला सकती है।

Advertisement's

पुलिस को मिले कई संदिग्ध दस्तावेज

थानाधिकारी रूपनारायण यादव के मुताबिक पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चार तैयार फर्जी आईडी कार्ड, करीब 30 युवाओं के आधार कार्ड, आवेदन पत्र और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अब तक तीन से अधिक युवाओं से करीब 9 से 10 लाख रुपए की ठगी कर चुकी है।

Advertisement's

8 मई को शिकायत मिलने के बाद हुआ खुलासा

मामले का खुलासा 8 मई को उस समय हुआ जब जयपुर एयरपोर्ट पर फर्जी एंट्री कार्ड और नौकरी के नाम पर रुपए वसूलने की शिकायत पुलिस तक पहुंची। शिकायत मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement's

पूरे नेटवर्क में अन्य एजेंटों के शामिल होने की आशंका

फिलहाल पुलिस आरोपित को रिमांड पर लेकर उसके मोबाइल डेटा, बैंक खातों और संभावित साथियों की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस पूरे नेटवर्क में अन्य एजेंट भी शामिल हो सकते हैं, जो एयरपोर्ट नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी कर रहे थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!