झुंझुनूं जिले में होटल, ढाबों और स्पा-सेंटरों पर औचक जांच, 17 संदिग्ध गिरफ्तार, 218 स्थलों पर चैकिंग कर अनैतिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर की गई कार्रवाई

झुंझुनूं: जिले में अपराध और अनैतिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान के तहत जिलेभर के होटलों, ढाबों, कैफे, धर्मशालाओं, स्पा-सेंटरों और अन्य संदिग्ध स्थलों पर एक साथ औचक चैकिंग की गई। कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने भाग लिया।

इस अभियान के दौरान कुल 218 स्थानों की जांच की गई। इनमें होटल, धर्मशालाएं, कैफे, ढाबे, सराय और स्पा-सेंटर शामिल थे। चैकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही भी अमल में लाई गई है।

जांच के दौरान होटल और धर्मशालाओं के रजिस्टरों की गहनता से जांच की गई। वहां ठहरने वाले आगंतुकों की पहचान सत्यापित की गई और सीसीटीवी कैमरों समेत सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। साथ ही, जिन लोगों के पास पहचान पत्र नहीं था या जो संदेहास्पद परिस्थितियों में रुके हुए थे, उनसे पूछताछ की गई।

जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

झुंझुनूं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!