जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी से मिले पिलानी भाजपा के कार्यकर्ता: भगवत गीता की प्रति भेंट की, निकाय व पंचायत चुनावों में विजय का भरोसा दिलाया

पिलानी, 20 जून: भारतीय जनता पार्टी की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी को आज पिलानी के कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंच कर बधाई दी। मंडल अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत व नगर निकाय जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हर्षिनी को बुके भेंट किया और मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दीं।

मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत ने जिलाध्यक्ष को श्रीमद भगवद्गीता की प्रति भेंट करते हुए कहा कि आप संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें, सभी निष्ठावान कार्यकर्ता आपके नेतृत्व में आगामी निकाय व पंचायत चुनावों में पार्टी की जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। जिलाध्यक्ष ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत ने बताया कि पिलानी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शीघ्र ही कार्यक्रम आयोजित कर जिलाध्यक्ष का अभिनन्दन किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ओमप्रकाश सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, कोषाध्यक्ष मनोज डाबड़ीवाल, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष निशांत पापटान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रदीप योगी, संजय आलडिया, सुदर्शन सिंह, एससी मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद सारवान सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!