जयपुर, 29 अप्रैल 2024: जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को आज सुबह 9:45 बजे एक बार फिर बम की धमकी मिली। एयरपोर्ट प्रशासन को मिले धमकी भरे मेल में कहा गया है कि हवाई अड्डे के परिसर में कई जगह विस्फोटक उपकरण लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, मेल में यह भी दावा किया गया है कि 3 विस्फोटक उपकरण विमानों में भी लगाए गए हैं। धमकी देने वाले समूह ने खुद को “Terrorizers111” बताया है।

यह 3 दिनों में जयपुर एयरपोर्ट को मिली दूसरी बम धमकी है। 26 अप्रैल को भी हवाई अड्डे को मेल के जरिए धमकी मिली थी, जिसमें कहा गया था कि एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर बम रखा गया है।

हालिया धमकी के बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। सीआईएसएफ और राजस्थान पुलिस द्वारा व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हवाई अड्डे के सभी परिसरों की सघन तलाशी ली जा रही है और यात्रियों की भी कड़ी जांच की जा रही है।

हालांकि, अभी तक किसी भी विस्फोटक उपकरण का पता नहीं चला है।

सूत्रों के अनुसार, धमकी भरा मेल एक अज्ञात ईमेल पते से भेजा गया था। पुलिस मेल भेजने वाले की तलाश कर रही है और धमकी की सत्यता का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

इस घटना से हवाई अड्डे पर यात्रियों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, सुरक्षा अधिकारियों ने यात्रियों को आश्वस्त किया है कि हवाई अड्डा पूरी तरह से सुरक्षित है और उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!