चिड़ावा: शनिवार देर रात 11 बजे निकटवर्ती गांव सुलताना का बास में शादी समारोह के लिए लगाए गए टेंट के पास रखे कड़बी के पूलों में आग लग गई जिसे समय रहते फायर फाइटर ने काबू किया जिससे बड़ा नुक़सान होने से बच गया।

चिड़ावा फायर स्टेशन इंचार्ज दीपक जांगिड़ ने बताया कि रात करीब 11:15 बजे प्रहलाद (पहलवान) ने फोन पर सूचना दी कि सुलताना का बास में कड़बी के ढेर में आग लग गई है। ढेर के नजदीक ही गांव के माईराम की दो बेटियों के शादी समारोह के लिए टेंट लगाया गया था।

सूचना पर तुरंत फायर फाइटर टीम के दयाराम, अनिल कुमार, कृष्ण सैनी मौके पर पहुंचे तथा दमकल से पानी डालकर आग पर काबू पाया। फायर टीम की तत्परता से बड़ा नुक़सान होने से बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का कारण शादी समारोह में चलाए जा रहे पटाखे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!