चिड़ावा: आज शाम करीब 7 बजे पिलानी रोड़, मुकेश बैटरी हाउस के पीछे स्थित शर्मा लॉज से पुलिस को सूचना मिली की एक यूवक जो इस लॉज में रुका हुआ था वह कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है।

सूचना पर चिड़ावा सीआई आशाराम गुर्जर मय जाप्ता शर्मा लॉज पहुंचे व कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। जब कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजे को तोड़ा गया। कमरे में एक यूवक बेहोशी की हालत में बिस्तर पर लेटा था।

पुलिस द्वारा एंबुलेंस को सूचना दी गई जिसपर यूवक को चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लॉज संचालक धर्मपाल जांगिड़ ने बताया कि 32 वर्षीय यूवक रोबिन सिंह पुत्र राजवीर सांगवान, निवासी चौधरी कॉलोनी, चिड़ावा शनिवार सुबह 9 बजे कमरा नंबर एक में रूका था। शाम को जब खाने का समय हुआ तो ऑर्डर पूछने के लिए उसे फोन लगाया गया जिसपर कोई जवाब नहीं मिला। जब उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया गया तब भी कोई जवाब नहीं मिला जिसपर 100 नम्बर पर सूचना दी गई।

रोबिन शादीशुदा हैं। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने परीजनो को सुचित कर दिया, जिसपर परिजन अस्पताल पहुंच गए। शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!