चिड़ावा में 18 जून को दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित होगा

चिड़ावा, 16 जून 2025: राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत विशेष योग्यजनों के कल्याण और सशक्तिकरण के उद्देश्य से राजस्थान भर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चिड़ावा उपखंड क्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 18 जून, बुधवार को पंचायत समिति कार्यालय चिड़ावा में आयोजित होगा।

Advertisement's
Advertisement’s

उपखंड अधिकारी चिड़ावा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विशेष योग्यजनों को उनकी आवश्यकता और पात्रता के अनुसार विभागीय योजनाओं से जोड़ना तथा सहायता प्रदान करना है। शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। जिन दिव्यांगजनों के पास ऑफलाइन प्रमाण-पत्र हैं, उन्हें स्वयंन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण-पत्र उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया भी यहीं पर की जाएगी।

शिविर के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, पेंशन, पालनहार योजना का वार्षिक सत्यापन किया जाएगा। दिव्यांगजनों को राज्य परिवहन निगम की बस पास योजना और भारतीय रेल से संबंधित रियायतों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे वे इन सुविधाओं का समुचित लाभ उठा सकें।

Advertisement's
Advertisement’s

इस आयोजन के माध्यम से प्रशासन का उद्देश्य न केवल दिव्यांगजनों को लाभांवित करना है, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मिलित कर स्वावलंबी बनाना भी है। उपखंड प्रशासन ने दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे इस शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!