चिड़ावा के संस्कृत स्कूल में औचक निरीक्षण, संभागीय अधिकारी ने व्यवस्थाओं को सराहा

चिड़ावा: शिक्षा और संस्कृत अध्ययन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा अपडेट सामने आया है। बीकानेर संभाग के संभागीय संस्कृत शिक्षाधिकारी नत्थूराम शर्मा ने गौशाला रोड स्थित राजकीय सेठ सूर्यमल शिवप्रसाद उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। विद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और वातावरण को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया, साथ ही स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर पेड़ बचाने का संदेश भी दिया।

निरीक्षण के दौरान नत्थूराम शर्मा ने कक्षाओं का भ्रमण कर बच्चों की सहभागिता और शिक्षण पद्धति का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की नामांकन स्थिति और पढ़ाई की व्यवस्था को सराहनीय बताया। शिक्षण में सक्रियता और विद्यार्थियों की भागीदारी देखकर उन्होंने संतुष्टि जताई।

इस मौके पर स्टाफ और विद्यार्थियों ने उनसे संवाद किया और स्कूल वातावरण को बेहतर बनाने के सुझाव भी साझा किए गए।

निरीक्षण के बाद स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। नत्थूराम शर्मा ने शिक्षकों शकुन्तला, सुभाष चंद, चांदनी, उर्मिला शर्मा और अंजु के साथ मिलकर पौधारोपण किया। उन्होंने बच्चों को पेड़ बचाओ, वातावरण स्वच्छ रखो और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनो का संदेश भी दिया।

विद्यालय के संस्था प्रधान सुमेर सिंह ने निरीक्षण और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की विजिट से स्टाफ का मनोबल बढ़ता है और बच्चों को सीखने की प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!