Wednesday, May 20, 2026
Homeपिलानीऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में AIOCD की हड़ताल: पिलानी में मेडिकल...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में AIOCD की हड़ताल: पिलानी में मेडिकल स्टोर बंद रहे, दवा खरीदने के लिए आए लोग हुए परेशान

पिलानी: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) के आह्वान पर आज देश भर के फार्मासिस्ट, केमिस्ट और दवा डिस्ट्रीब्यूटर्स हड़ताल पर हैं। पिलानी में भी हड़ताल का असर देखा जा रहा है। शहर के सभी मेडिकल स्टोर बंद हैं, जिसके चलते दवा खरीदने के लिए आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा।

Advertisement's

केन्द्र सरकार के GSR 220(E) और GSR 817(E) नोटिफिकेशन को लेकर यह हड़ताल आहूत की गई है। हालांकि मरीजों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए पिलानी में ब्लॉक स्वास्थ्य केन्द्र व सरकारी अस्पतालों सहित सभी प्राइवेट हॉस्पिटल की फार्मेसी को भी इससे मुक्त रखा गया है।

Advertisement's

AIOCD का कहना है कि इन नोटिफिकेशन में शामिल प्रावधानों की वजह से ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियां बिना किसी जिम्मेदारी के मरीजों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ कर रही हैं।

पिलानी के दवा व्यवसाई समुंद्र सिंह शेखावत और सुनील कुमार ने बताया कि वर्तमान कानून ऑनलाइन दवा बिक्री पर स्पष्ट दिशानिर्देश नहीं देता कि प्रिस्क्रिप्शन की जांच कैसे होगी, दवाइयां किस नियम के तहत दी जाएंगी, और नियमों के उल्लंघन की जिम्मेदारी कैसे तय होगी।

Advertisement's

पिलानी में दवा व्यवसाईयों की हड़ताल का नेतृत्व समुंद्र सिंह शेखावत, सुनील सिंह थिरपाली, विकास कुमार, प्रकाश सैनी, राजेश कुमार, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, प्रीत पूनियां, रामावतार सिंह सहित अन्य लोगों ने किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!