चिड़ावा, 1 जनवरी 2025: शहर के विवेकानंद चौक में श्री विवेकानंद मित्र परिषद के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में महाकुंभ के लिए चल रहे एक थाली एक थैला अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 126 थालियों और थैलों के लिए धनराशि का योगदान दिया।
राष्ट्रगान के साथ हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख प्रभु दयाल वर्मा, जिला प्रचारक रोहित कुमार को सनातन आश्रम के प्रभुशरण तिवाड़ी, रामलीला परिषद के अध्यक्ष प्रमोद अड़ावतिया, केवलदास रघुनाथ मंदिर महंत जयराम स्वामी, श्री विवेकानन्द मित्र परिषद संरक्षक रोहिताश्व महला, मनोहर जांगिड़, संजय दाधीच, श्री राम अमृतवाणी पाठ के राजकुमार जिसपाल, लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सुखाड़िया, हरिनाम प्रभात फेरी के रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में थालियां और थैले निमित 126 थालियों और थैलों के लिए समर्पण राशि भेंट की गई।
विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन -प्रभुशरण तिवाड़ी
वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने कहा कि महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है और इसमें पूरे भारत का योगदान होना चाहिए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस कार्यक्रम में एनआरआई उम्मेद सोलंकी, सुभाष धाबाई, सुभाष पांडे, अमरसिंह कोकचा, सुरेश डालमिया, सौरभ चौरासिया, महेंद्र जोशी, व्याख्याता प्रदीप सोनी, गोपीराम सूंघा, सुरेश केडिया, मूलचंद नरहडिया, गिरधारी बागड़ी, रामनिवास वर्मा, प्रदीप जांगिड़, शुभकरण बजाज, रवि तामडायत, अशोक अग्रवाल, ओम प्रकाश कुठानिया, संजय स्वामी, पवन टेलर, रजनीकांत मिश्रा, कुलदीप भगेरिया, भोलाराम शर्मा, बैजनाथ मोदी, शशांक पुरोहित, डॉ. एलके शर्मा, पवन शर्मा, राजेंद्र शर्मा राजू, विमलेश दाढ़ौत, श्यामसुख शर्मा, रमेश स्वामी, ओमप्रकाश जलिंद्रा, सुशील कुमार वर्मा, मुकेश सोलंकी, पवन पांडे, प्रवीण वर्मा सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।