पिलानी: कस्बे के बिरला सार्वजनिक अस्पताल परिसर में समीर ऑप्टिकल्स के नए स्टोर का भव्य उद्घाटन हुआ। जनसेवक मधुसूदन मालानी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। अब मरीजों को नेत्र जांच, ब्रांडेड चश्मे और ऑप्टिकल सेवाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी।

पिलानी में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती
चिड़ावा में पिछले करीब दो दशकों से अपनी विश्वसनीय सेवाओं के लिए पहचान बना चुके समीर ऑप्टिकल्स ने अब पिलानी में भी अपनी नई शाखा शुरू कर दी है। बिरला सार्वजनिक अस्पताल परिसर में खुले इस नए स्टोर का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन जनसेवक डॉ. मधुसूदन मालानी द्वारा किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ समीर ऑप्टिकल्स का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। समारोह के दौरान दुपट्टा और माला पहनाकर डॉ. मधुसूदन मालानी सहित उपस्थित चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया।

मरीजों को अब नहीं लगाना पड़ेगा अलग-अलग जगहों का चक्कर
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मधुसूदन मालानी ने कहा कि अस्पताल परिसर में ऑप्टिकल स्टोर शुरू होने से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। अब नेत्र जांच, चश्मे और अन्य जरूरी ऑप्टिकल सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों का समय बचेगा और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा।

20 वर्षों से भरोसे का नाम बना हुआ है समीर ऑप्टिकल्स
समीर ऑप्टिकल्स ने चिड़ावा में आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण सेवा और ब्रांडेड चश्मों की विस्तृत श्रृंखला के दम पर क्षेत्र में खास पहचान बनाई है। अब पिलानी में नई शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को भी बेहतर ऑप्टिकल सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

उद्घाटन समारोह में जुटे चिकित्सक और गणमान्य नागरिक
कार्यक्रम में डॉ. आर.के. खत्री, डॉ. सी.बी. सिंह, डॉ. नरेश सैनी, डॉ. प्रीतम गादिया, डॉ. आर.पी. शर्मा, डॉ. आर.के. जैन, सुधा शर्मा, विनोद सहल, नवीन सोनी, नितेश जांगिड़, एफसीएस सुनील शर्मा, रजनीकांत मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, मनोज, प्रदीप, नरेंद्र कॉलेज, रोशन लाल सैनी, आशा, प्रीति, विकास, दीपक, सरिता और सुरेश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




