Friday, May 15, 2026
Homeचिड़ावाबेटियों को छेड़ा तो सीधा जाओगे जेल: चिड़ावा में सादा वर्दी वाली...

बेटियों को छेड़ा तो सीधा जाओगे जेल: चिड़ावा में सादा वर्दी वाली पुलिस ने 2 मनचलों को बीच सड़क दबोचा

चिड़ावा: थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान पुलिस के विशेष ‘डिकॉय ऑपरेशन’ और ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान के तहत सुल्ताना बस स्टैंड के पास कॉलेज छात्राओं पर फब्तियां कसने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपितों ने न केवल छात्राओं के साथ अभद्रता की, बल्कि सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए।

Advertisement's

सादा वर्दी में तैनात थी महिला पुलिस की टीम

पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चिड़ावा थाना क्षेत्र में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम में पुलिस सिपाही प्रमिला कुमारी और रेणुका कुमारी सादा कपड़ों (सिविल ड्रेस) में सुल्ताना बस स्टैंड और कॉलेज के आसपास तैनात थीं। इस दौरान मुख्य आरक्षी योगेश कुमार और विकाश कुमार सरकारी वाहन के साथ गश्त पर थे।

Advertisement's

कॉलेज के पास फब्तियां कस रहे थे आरोपित

गश्त के दौरान महिला प्रमिला कुमारी और रेणुका कुमारी ने देखा कि सुल्ताना बस स्टैंड पर दो युवक बाइक लेकर खड़े थे और कॉलेज से आने-जाने वाली छात्राओं पर अश्लील कमेंट्स और फब्तियां कस रहे थे। जब महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें टोकते हुए उनका नाम-पता पूछा, तो आरोपित आवेश में आ गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करते हुए कहा, “तुम हमें रोकने वाले कौन होते हो, हम तो काफी समय से ऐसे ही करते आ रहे हैं और आगे भी ऐसे ही करेंगे।”

Advertisement's

मौके पर हुई आरोपितों की गिरफ्तारी

स्थिति बिगड़ने और आरोपितों द्वारा मरने-मारने पर उतारू होने पर महिला सिपाही प्रमिला कुमारी ने तुरंत पुलिस थाने को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने दोनों आरोपितों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान रमन पुत्र सत्यवीर जाति मेघवाल (उम्र 18 वर्ष, निवासी अजीतपुरा थाना बगड़) और नीतिश पुत्र राजवीर जाति कुमावत (उम्र 20 वर्ष, निवासी लांबा गोठड़ा थाना बगड़) के रूप में हुई है।

Advertisement's

बिना कागजात के बाइक भी जब्त

गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों के पास मौजूद बड़ी मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपितों की मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट सहायक उप-निरीक्षक मुकेश द्वारा दर्ज की गई है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!