अग्रवाल फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों को दी शिक्षा सामग्री

चिड़ावा: चिड़ावा स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय में अग्रवाल फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। इस कार्यक्रम का आयोजन चिड़ावा लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की प्रेरणा से किया गया।

अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से हर्षित भगेरिया और अंशुल मंडेलिया ने करीब 80 बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबड़, शार्पनर और बिस्किट आदि वितरित किए। इस मौके पर संस्था प्रधान सरोज दाधीच, अग्रवाल फाउंडेशन के मंयक मंड्रेलिया, रवि हलवाई, आशीष भगेरिया सहित स्कूल स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।

अग्रवाल फाउंडेशन के हर्षित भगेरिया ने बताया कि उनका फाउंडेशन गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए काम करता है। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर फाउंडेशन ने एक सप्ताह का सेवा कार्यक्रम चलाया जिसमें झुग्गी बस्तियों में भोजन पैकेट वितरित किए गए और अब बच्चों को पाठ्य सामग्री दी गई। आने वाले दिनों में फाउंडेशन कंबल वितरण का कार्य भी करेगा।

संस्था प्रधान सरोज दाधीच ने अग्रवाल फाउंडेशन का इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा किया गया यह कार्य प्रशंसनीय है। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों को भी प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!