सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 01 जून 2026 (सोमवार)

1– ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में SIR शुरू, इन राज्यों में अगले साल चुनाव; 28 जून तक फॉर्म नहीं दिया तो छूट सकता है नाम

2– म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वह सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत और म्यांमार के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे

3– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दमन के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह सूरत में लगभग 18,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा दमन में नए नागरिक हवाई अड्डे और एक सरकारी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे।

4– CBSE पर राहुल का आरोप: कहा- मोबाइल फोन से जांची गईं कॉपियां; मूल्यांकन में हुआ बड़ा खेल, पीएम मोदी को भी घेरा

5– भारत-ओमान व्यापार समझौता आज से लागू: मोदी सरकार का पांचवां बड़ा दांव, बिना टैक्स के बिकेंगे उत्पाद

6– भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को अंतिम रूप देने के लिए आज से नई दिल्ली में चार दिवसीय हाई-लेवल वार्ता शुरू हो रही है। इस बैठक में बाजार पहुंच, सीमा शुल्क और व्यापार सुगमता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

7– कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर के दाम भी ₹11 बढ़े

8– शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 35 मंत्री लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिलेगा मौका

9– कर्नाटक: आज दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मिलेंगे डीके शिवकुमार और सिद्दरमैया, कैबिनेट गठन पर होगा मंथन

10– ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग

11– जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे

12– विदेशी-निवेशकों ने मई में भारतीय बाजार से ₹32,963 करोड़ निकाले, वजह- कमजोर रुपया और सुस्त अर्निंग ग्रोथ; 2026 में अब तक ₹2.25 लाख करोड़ की बिकवाली की

13– बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन, गुजरात को 5 विकेट से हराया; कोहली ने छक्का लगाकर जीत दिलाई, रसिख को 3 विकेट

14– चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़, गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले; वैभव सूर्यवंशी को 5 अवॉर्ड से ₹40 लाख और कार मिली

15– ईरान समझौते के मसौदे में ट्रंप ने मांगे बड़े बदलाव, परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज पर सख्त शर्तें।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!