सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 14 मई 2026 (गुरुवार)

1– पीएम की बचत की अपील, 11 राज्यों में असर, त्रिपुरा में 50% कर्मचारी ही ऑफिस आएंगे; आंध्र प्रदेश- सीएम का काफिला आधा हुआ

2– केरलम में आज सीएम का ऐलान, दोपहर में विधायक दल की बैठक; 4 राज्यों में सीएम शपथ ले चुके, बस केरलम में बाकी

3– नीट महाघोटाला: 10 राज्यों में बेचा गया लीक पेपर, सीबीआई की रडार पर पूरा सिंडिकेट

4– कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया, कल 10 घंटे तक किए थे सवाल-जवाब

5– मेट्रो, बस, ई-रिक्शा से सफर करेंगे यूपी के मंत्री! वर्क फ्रॉम होम पर जोर; CM योगी ने दिए निर्देश

6– खुशखबरी! भारत आ रहा 15वां LPG टैंकर, MV सनशाइन जहाज ने पार किया होर्मुज, भारतीय नौसेना कर रही मदद

7– सुप्रीम कोर्ट बोला- देश में लेन ड्राइविंग का सिस्टम नहीं, ये हादसों की बड़ी वजह; राज्यों-UT को निर्देश- पब्लिक ट्रांसपोर्ट गाड़ियों में ट्रैकिंग डिवाइस लगवाएं

8– भारत ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई, फैसला सितंबर तक रहेगा प्रभावी

9– अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची दिल्ली पहुंच चुके हैं। लगभग 75 दिनों से जारी क्षेत्रीय संघर्ष के बाद अराघची की यह यात्रा कूटनीतिक हलकों में बड़ी हलचल पैदा कर रही है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर रहा है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह इस महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर एकजुटता का प्रदर्शन चाहता है।

10– केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद को फिर मिला सेवा विस्तार, लगातार दूसरी बार बढ़ा कार्यकाल

11– अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी 2 रुपए लीटर बढ़ा दिए दूध के दाम, 14 मई से नई कीमतें होंगी लागू

12– पुणे- अस्पताल के अंदर बम मिला, 7 घंटे का टाइमर लगा था; बम स्कॉड ने बाहर लाकर डिफ्यूज किया; ATS की जांच

13– कर्नाटक स्कूलों में हिजाब बैन का आदेश वापस, 2022 में रोक लगी थी; नए आदेश में कलावा, रुद्राक्ष और जनेऊ की भी अनुमति

14– उत्तरप्रदेश: प्रदेश में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 62 लोगों की दर्दनाक मौत; कई जिलों में पंगु हुई बिजली व्यवस्था

15– कोहली के शतक से जीती बेंगलुरु, टेबल टॉपर बनी, कोलकाता को 6 विकेट से हराया; पडीक्कल ने 39 रन बनाए

16– सोना ₹9,345 और चांदी ₹22,853 महंगी, इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर, PM ने 3 दिन पहले कहा था- सोना न खरीदें

17– ट्रम्प 8 साल बाद चीन दौरे पर पहुंचे, बेटा और बहू भी साथ; जाने से पहले बोले- ईरान जंग रुकवाने में चीन की मदद नहीं चाहिए।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!