सिंघाना में संतोष अहलावत ने किया जल पूजन, ‘वंदे गंगा अभियान’ से जल बचाने की बड़ी अपील

सिंघाना: क्षेत्र में प्रदेशव्यापी ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ के तहत सोमवार को पंचायत समिति सिंघाना के सामने स्थित तालाब पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने विधि-विधान के साथ जल पूजन कर जल संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से जल बचाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Advertisement's

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष अहलावत ने कहा कि जल संकट आने वाले समय की सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में समाज के हर वर्ग को जल संरक्षण के प्रति जागरूक होकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि तालाब, कुएं और बावड़ियों जैसे पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन समय की आवश्यकता है। अभियान का उद्देश्य केवल सरकारी स्तर पर कार्य करना नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से इसे जन आंदोलन बनाना है।

Advertisement's

पंचायत समिति सिंघाना के सामने स्थित तालाब पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

Advertisement's

इस अवसर पर संदीप शास्त्री, कृष्ण कुमार यादव, राजपाल सिंह तंवर, राजेश राणा, सुरेंद्र नेहरा, प्यारेलाल धनखड़, बालकिशन सोमरा, विजेंद्र जांगिड़, राजेश जैदिया, अजीत डागर, परमेंद्र पूनिया और महेंद्र राव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही।

Advertisement's

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!