वार्ड 6 के आंगनबाड़ी केंद्र में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन, बच्चों को पाठ्य सामग्री व मिठाई वितरण

पिलानी: कस्बे में 77वां गणतंत्र दिवस आंगनबाड़ी केंद्र 5(1), वार्ड नंबर 6 में देशभक्ति, संविधान सम्मान और सामाजिक एकता के संदेश के साथ बड़े हर्षोल्लास में मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और समाज के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए भारतीय संविधान, धर्मनिरपेक्षता, समानता, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक सहभागिता और वंचित वर्ग के उत्थान पर उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने संविधान की भावना को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र 5(1) से संतोष नायक, संतोष सैनी, मनीषा नायक, केंद्र 19 से चंदा देवी, मंजू शर्मा, लक्ष्मी शर्मा तथा केंद्र 4 पिलानी से पिंकी वर्मा, ललित शर्मा, सुमन देवी शामिल रहीं। साथ ही विशाल नायक, इंद्र प्रसाद नायक, सलीम खान, अयूब खान, राजकुमार नायक, रवि नायक, रोहित नायक, अंजलि नायक, सुनीता नायक, बबीता नायक, किरण नायक, दुर्गा नायक, आशा नायक, शबनम बानो, गुलशन बानो, सावित्री, संजू नायक, सलमा बानो, रेहान खान, अभिनव नायक, कल्पना नायक, खुशबू, कृषिका, कुशल, कुनाल, यश और निखिल की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पाठ्य सामग्री और मिठाइयां वितरित की गईं। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था पार्षद विशाल नायक द्वारा की गई, जबकि अंत में उपस्थित अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!