पक्षियों के लिए आगे आए कुलदीप सिंह राठौड़, अमरसिंहपुरा-बिजौली-पिलोद में लगाए परिंडे, लोगों से भी की भावुक अपील

झुंझुनूं: जिले में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए अमरसिंहपुरा, बिजौली और पिलोद गांवों में पानी के परिंडे लगाए। इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और इसे पर्यावरण संरक्षण तथा जीव सेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।

Advertisement's

जानकारी के अनुसार बिजौली गांव के सार्वजनिक चौक में बड़ के पेड़ के नीचे पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। कुलदीप सिंह राठौड़ ने संकल्प लिया कि वह प्रतिदिन सुबह और शाम इन परिंदों में पानी भरेंगे ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

Advertisement's

कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने की अपील करते हुए कहा कि छोटी-सी पहल से हजारों पक्षियों की जिंदगी बचाई जा सकती है।

Advertisement's

इस दौरान तहसील अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह राठौड़, तहसील उपाध्यक्ष सुनील कुमार जांगिड़, प्रवीण सिंह शेखावत तथा मोहन कुमार मिस्त्री भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया और आमजन से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Advertisement's

पिलोद गांव में भी पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि वह लगातार इन परिंदों में सुबह और शाम पानी भरते रहेंगे ताकि गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जीव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और हर व्यक्ति को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!