चिड़ावा में दर्दनाक हादसा या आत्महत्या? रेलवे ट्रैक पर मिला 25 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव, पुलिस जांच में जुटी

चिड़ावा: शहर में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक के किनारे एक 25 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में हादसे और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Advertisement's

रेलवे कर्मचारियों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चिड़ावा रेलवे स्टेशन का स्टाफ ट्रैक निरीक्षण के लिए निकला था। इसी दौरान चिड़ावा से रतनशहर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर स्टेशन से करीब एक किलोमीटर आगे एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। घटना की सूचना तुरंत चिड़ावा पुलिस थाना को दी गई।

Advertisement's

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही एएसआई बलवीर चावला, कांस्टेबल अंकित राव और चालक रामकिशन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो युवक की मोटरसाइकिल रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी मिली, जबकि उसका मोबाइल फोन रेलवे पटरी के बीच पड़ा हुआ था।

Advertisement's

मोटरसाइकिल नंबर से हुई युवक की पहचान

पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर युवक की पहचान की। मृतक की पहचान अरड़ावता निवासी दीपक पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।

निर्माण सामग्री की दुकान पर करता था काम

बताया जा रहा है कि दीपक झांझोत बस स्टैंड स्थित एक निर्माण सामग्री विक्रेता की दुकान पर कार्यरत था। वह अविवाहित था और परिवार के साथ अरड़ावता में रहता था।

Advertisement's

सैनिक एक्सप्रेस की चपेट में आने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शनिवार देर रात ट्रेन संख्या 19701 सीकर-दिल्ली सैनिक एक्सप्रेस के सामने अचानक आने से युवक की मौत हुई। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Advertisement's

हादसा या आत्महत्या, हर पहलू से जांच

पुलिस ने शव को चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि युवक की मौत दुर्घटना में हुई या उसने आत्मघाती कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!