चिड़ावा में कल होगा श्री श्याम शरणम् आश्रम का भव्य शुभारंभ, वृद्धों और निराश्रितों को मिलेगा सहारा

चिड़ावा: पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जन सहयोग से संचालित एवं वृद्ध, असहाय, अनाथ, निराश्रित तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा को समर्पित होने वाला “श्री श्याम शरणम् आश्रम” का भव्य शुभारंभ कल 31 मई 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित यह आश्रम क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के लिए सम्मानजनक आश्रय और सहयोग का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

Advertisement's

महंत अवधेशाचार्य और जिला कलेक्टर करेंगे शुभारंभ

आश्रम का उद्घाटन श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य सूर्यमठ लोहार्गल पीठ के पीठाधीश्वर महंत अवधेशाचार्य महाराज तथा झुंझुनूं जिला कलेक्टर अरुण गर्ग के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सुभाष शर्मा, बिरला सार्वजनिक अस्पताल पिलानी के निदेशक मधुसूदन मालानी, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, ब्रह्म चेतन्य संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र, पूर्व पार्षद सुरेश भूकर, नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी, जिला उपभोक्ता समिति अध्यक्ष प्रभु शरण तिवाड़ी तथा भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र मोदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Advertisement's

वृद्ध, असहाय और निराश्रितों की सेवा होगा मुख्य उद्देश्य

आश्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वृद्ध, असहाय, अनाथ और निराश्रित लोगों को सम्मानपूर्ण जीवन, सुरक्षित आश्रय, सेवा और सहयोग उपलब्ध कराना है। जन सहयोग से संचालित यह संस्थान मानव सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। संचालकों का मानना है कि यह आश्रम समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए सहारा बनने का कार्य करेगा।

Advertisement's

स्टेशन रोड स्थित आश्रम परिसर में होगा आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा माता मंदिर के सामने एवं पेट्रोल पंप के पास वाली गली, स्टेशन रोड, चिड़ावा में किया जाएगा। संस्थापक अनिल शर्मा भारती एवं आश्रम प्रबंधक निकिता सैनी ने क्षेत्र के समाजबंधुओं, भामाशाहों तथा आम नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य के साक्षी बनने की अपील की है।

Advertisement's

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!