चिड़ावा: चलती ब्रेजा कार में लगी आग, समय रहते चालक ने रोक कर बचाई जान

चिड़ावा: मंगलवार देर रात शहर के पिलानी बाइपास रोड़ पर एक चलती ब्रेजा कार में आग लग गई। कार चालक और फायर टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement's

प्राप्त जानकारी के अनुसार चिड़ावा से पिलानी कि तरफ जा रही ब्रेजा कार में पिलानी बाइपास पर रात लगभग 1 बजे अचानक आग लग गई।

Advertisement's

कार चालक ने बोनट से उठते धुंए को देख कर तुरंत कार को रोक दिया। कुछ ही पल में बोनट से आग की तेज लपटें उठने लगी। आग लगने की सूचना चिड़ावा फायर फाइटर टीम को दी गई।

सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे फायर टीम के ड्राइवर दयाराम और फायरमैन प्रतापसिंह ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Advertisement's

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!