PAK के पूर्व PM इमरान खान की बेगम बुशरा बीबी को झटका: इस केस में हुई 14 साल की सजा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ की पत्नी के खिलाफ यह एक्शन तोशाखाना केस में हुआ है. बुधवार (31 जनवरी, 2024) सुबह वहां के समाचार चैनल “जियो न्यूज” की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है.

इसके साथ ही अदालत ने दोनों को 10 साल तक किसी भी सार्वजनिक पद पर बहाल होने से रोक दिया है. अदालत ने  उन पर 78.7 करोड़ रुपये रुपये का सामूहिक जुर्माना भी लगाया गया है. बुशरा बीबी आज  कोर्ट में पेश नहीं हुईं थीं. एक दिन पहले ही इमरान खान को देश की गोपनीय दस्तावेजों को दूसरों तक पहुंचाने के आरोप में 10 साल की सजा हुई थी. इसके बाद एक दूसरी कोर्ट की यह सजा उनके लिए दोहरा झटका है.

पूर्व पति ने दर्ज कराया था मामला

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी के पूर्व पति खावर फरीद मनेका ने 25 नवंबर 2023 को दोनों के खिलाफ व्यभिचार और धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप लगाया था. 71 वर्षीय खान और 49 वर्षीय बुशरा बीबी के खिलाफ पाकिस्तान पीनल कोड के मुताबिक विभिन्न धाराओं में इस्लामाबाद पूर्व के वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश कुदरतुल्ला की अदालत में मामला चल रहा था जहां सजा सुनाई गई है.

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:- व्हाट्सअप चैनल

स्त्रोत – ABP Live न्यूज़

Leave a comment

error: Content is protected !!