CM भजनलाल: योगी की राह पर, पहले बुलडोजर, अब ED का एक्शन! शिक्षक भर्ती पेपर लीक में सख्ती

जयपुर: राजस्थान शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका की संपत्ति जब्त कर ली. ईडी ने कार्रवाई करते हुए संपत्ति के बाहर जब्ती का बोर्ड टांग दिया.

पिछले साल भूपेंद्र सारण के इसी घर पर प्रशासन ने बुलडोजर भी चलाया था और अब उस पूरी संपत्ति को जब्त कर लिया गया है. भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका सब इन्स्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में भी शामिल हैं.

ईडी ने सुरेश ढाका के जयपुर के वैशाली नगर में फ्लैट और सारण के अजमेर ऱोड पर स्थि घर को‌ सीज कर अपने कब्जे में लिया. दोनों ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा से पिछले साल शेर सिंह के जरिये खरीद कर 180 अभ्यार्थियों को नकल कराई थी. आरोपी ढाका विदेश फरार हो गया था. ईडी ने पिछले साल अगस्त में भी छापेमारी कर आरोपियों की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!