पिलानी: क्षेत्र में सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बेकाबू ट्रोला अचानक रोंग साइड में आकर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार देता है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों को करीब 30 मीटर तक घसीटता हुआ ट्रोला आगे बढ़ता रहा।

यह दर्दनाक हादसा पिलानी-चिड़ावा बाईपास पर कल्पवृक्ष अस्पताल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, ट्रोला अचानक गलत दिशा में मुड़ गया और सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में कोपरिया कुआं निवासी हरीश और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को उजागर कर दिया है। यह हादसा इस बात का सबूत है कि रोंग साइड ड्राइविंग और तेज रफ्तार कितनी घातक हो सकती है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पिलानी-चिड़ावा बाईपास पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!