राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे “पुलिस-छात्र प्रयोगात्मक कार्यक्रम” में आज शुक्रवार को श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत महाविद्यालय के चयनित पांच स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सावित्री पूनिया के नेतृत्व में पुलिस थाना, पिलानी में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंर्तगत एएसआई शीशराम तथा कांस्टेबल सुनीता ने छात्र छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर, थाने की संरचना, चार्जशीट, प्राथमिकी, साइबर क्राइम, अपराध के प्रकार, घरेलू हिंसा, आत्मरक्षा, सड़क सुरक्षा आदि विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। पुलिस की कार्य प्रणाली समझते हुए एनएसएस के स्वयं सेवकों ने बताया कि जिन दुरूह और विषम परिस्थितियों में पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं, उसे समझने के बाद पुलिस के प्रति सम्मान और अधिक बढ़ गया है।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आज के वातावरण के अनुरूप जागरूकता रखनी ही चाहिए।

इस अवसर पर उप प्राचार्या डॉ. दीप्ति कौशिक व्याख्याता सोनिया माथुर, नितेंद्र पाठक, डॉ. त्रिवेणी, संदीप सैनी, प्रमोद शर्मा, दिनेश जांगिड़, राजेश, सुरेश हमीनपुर, गोविंद वर्मा, कैलाश चंद सैनी, गरिमा खरे, पायल गुप्ता आदि स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!