Sunday, May 24, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 24 मई 2026 (रविवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 24 मई 2026 (रविवार)

1– व्हाइट हाउस के पास 30 राउंड फायरिंग, परिसर में ही मौजूद थे डोनाल्ड ट्रंप, सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मार गिराया

2– दावा- अमेरिका-ईरान होर्मुज खोलने के लिए तैयार, दोनों 60 दिन के लिए सीजफायर बढ़ा सकते हैं, परमाणु कार्यक्रम पर भी बातचीत करेंगे

3– रक्षा उत्पादन में निजी कंपनियों की हिस्सेदारी 50% करेंगे, राजनाथ बोले- भारत 25-30 साल में सबसे बड़ा हथियार निर्यातक होगा, कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती

4– ‘भविष्य के युद्धों में AI, रोबोटिक्स और साइबर सिस्टम की होगी मुख्य भूमिका’, शिरडी में बोले CDS अनिल चौहान

5– केंद्र सरकार ने लॉन्च की भव्य योजना, देश भर में 100 इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे; ₹33,660 करोड़ का बजट मंजूर

6– अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो  के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। रूबियो स्वीडन में नाटो के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के बाद भारत पहुंचे हैं। उन्होंने स्वीडन रवाना होने से पहले कहा था कि वॉशिंगटन भारत के साथ ऊर्जा साझेदारी को काफी बड़े पैमाने पर बढ़ाने का इच्छुक है

7– भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम 26 मई को अपने 30 साल पूरे करने जा रही है। कर्नाटक के बीदर में विशेष समारोह आयोजित होगा। टीम ने अब तक देश-विदेश में 800 से ज्यादा हवाई शो किए हैं। आधुनिक हॉक मार्क-132 विमानों से लैस यह टीम भारतीय वायुसेना की ताकत और अनुशासन का प्रतीक बन चुकी है।

8– CBSE: सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन में गड़बड़ी पर सख्त हुए धर्मेंद्र प्रधान, छात्रों की शिकायतों पर मांगी रिपोर्ट

9– हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई’, कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी

10– बंगाल के फालता में आज काउंटिंग, रीपोलिंग में 88% वोटिंग हुई थी; TMC कैंडिडेट पीछे हटे, लेकिन पार्टी सिंबल पर वोट पड़े

11– कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में पशु बलि पर रोक लगाने वाले सरकारी आदेश को सही ठहराया है। विश्व हिंदू परिषद ने इस फैसले का स्वागत करते हुए पूरे देश में गौहत्या पर प्रतिबंध की मांग की।

12– कई देशों को खटक रहे पीएम मोदी, बीजेपी बोली- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ है विदेशी साजिश

13– ट्विशा शर्मा मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अगुवाई में सोमवार को सुनवाई

14– देश के बड़े शहरों में 25-60% तक की पानी बर्बादी, मुंबई में भोपाल-इंदौर की जरूरत से ज्यादा पानी बर्बाद; इंदौर में 65% पानी लीकेज

15– लखनऊ पर जीत से पंजाब शीर्ष-चार में, प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जीवित; श्रेयस-प्रभसिमरन चमके

16– भारत में गर्मी अब केवल दिन तक सीमित नहीं रही, बल्कि रातें भी लगातार गर्म और उमस भरी हो रही हैं। क्लाइमेट ट्रेंड्स की रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन, बढ़ती नमी और अनियोजित शहरीकरण के कारण हीटवेव पहले से ज्यादा खतरनाक बनती जा रही है। 2010 से 2024 के बीच रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसका सबसे ज्यादा असर मजदूरों, बुजुर्गों, बच्चों और गरीब आबादी पर पड़ रहा है।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!