Saturday, May 23, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा-मंड्रेला रोड पर मौत को मात! पेड़ से टकरा कर 10 फीट...

चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर मौत को मात! पेड़ से टकरा कर 10 फीट नीचे खेत में गिरी कार, चमत्कारिक रूप से बचा चालक

चिड़ावा: शहर के चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर शनिवार शाम करीब 5 बजे आलमपुरा-बुडानिया के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद करीब 8 से 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।

Advertisement's

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई और फिर उछलकर नीचे खेत में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

Advertisement's

हादसे में घायल हुए चालक गजेंद्र पुत्र रामसिंह निवासी बुडानिया को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। हालत गंभीर होने के कारण लोगों ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और तुरंत निजी वाहन से चिड़ावा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में सूचना मिलने पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा बेहद भयावह था। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और उसे देखकर चालक का जीवित बचना किसी चमत्कार से कम नहीं लग रहा था। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

चिड़ावा उपजिला अस्पताल में डॉ. निर्मला और वार्डबॉय कर्मवीर श्योराण ने घायल गजेंद्र का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!