विद्या विहार नगरपालिका ईओ पद का चार्ज चिड़ावा बीडीओ को, स्वायत्त शासन विभाग ने प्रशासनिक कारणों से जारी किया आदेश

पिलानी: विद्या विहार नगरपालिका के ईओ पद का चार्ज आरएएस अनीषा बिजारणिया को दिया गया है। अनीषा बिजारणिया वर्तमान में पंचायत समिति चिड़ावा के विकास अधिकारी पद पर कार्यरत हैं और उन्हें विद्या विहार नगरपालिका के ईओ पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार प्रशासनिक कारणों से चिड़ावा पंचायत समिति बीडीओ अनिषा बिजारणिया को पिलानी विद्या विहार नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। चिड़ावा बीडीओ अनिषा बिजारणिया को आगामी आदेश तक विद्या विहार नगरपालिका के ईओ पद पर कार्य करने हेतु अधिकृत किया गया है।

आपको बता दें कि विद्या विहार नगरपालिका का ईओ पद लम्बे समय से रिक्त है, जिस पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अलग-अलग अधिकारियों को ही अतिरिक्त चार्ज दिया जा रहा है। नगरपालिका के पार्षद और क्षेत्र के लोग अधिशाषी अधिकारी की स्थाई नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, क्योंकि किसी भी अधिकारी के लगातार नगरपालिका में नहीं बैठने से सामान्य प्रशासनिक और अन्य जनता से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!