पिलानी: विश्व हिंदू परिषद (VHP) पिलानी प्रखंड ने 22 अगस्त को सरावगी गेस्ट हाउस में स्थापना दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस आयोजन में धर्म रक्षा, संगठन की शक्ति और संस्कार आधारित समाज निर्माण पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता प्रेम सिंह राजावत ने संदेश दिया कि “संगठन ही शक्ति है और धर्म रक्षा ही राष्ट्र रक्षा है।”
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मंच पर प्रेम सिंह राजावत ने विहिप की गौरवशाली यात्रा, सेवा कार्य और गौ-संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही राष्ट्र की मजबूती है।
आयोजन का संचालन प्रमोद तिवाड़ी और सुनील मित्तल ने किया। कार्यक्रम में पृथ्वीराज शर्मा, राम भाऊ वागड़े, अशोक पीपलवा, बहादुर सिंह शेखावत, विनोद जांगिड़, पुरुषोत्तम पहलवान, शिव लाल, अरविंद, मंदीप, महेश, मनोहर, अनिल, शिव कुमार और दया सिंह मौजूद रहे।

भूतपूर्व जिला अध्यक्ष रिशाल सिंह मेड़तिया, ओम टेलर, नाथमल स्वामी और गंगाधर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही गोरा देवी, जगदीश शर्मा, सुशील और राजेंद्र खेड़वाल जैसे कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
डॉ. सुरेश ने मंचासीन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन विहिप के समर्पण, सेवा और संगठनात्मक शक्ति का अनुपम उदाहरण सिद्ध हुआ।