सूरजगढ़: ग्राम पंचायत काजड़ा स्थित विवेकानंद पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की 123वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रांगण में पारिजात वृक्ष का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक मनजीत सिंह तंवर का जन्मदिन भी मनाया गया।

मनजीत सिंह तंवर ने कहा कि विद्यालय का संचालन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और शिक्षाओं से प्रेरित होकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति की महक को पूरी दुनिया में फैलाया और युवाओं को जागरूक करने का कार्य किया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज और विशेषकर युवा वर्ग के लिए दिशा-दर्शक बनी हुई हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को विश्व शांति, सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रताप सिंह तंवर, राम प्रताप कटारिया, राय सिंह शेखावत, अवनीश पाठक, सुमन मेघवाल, सरोज स्वामी, सुरेश शेखावत, विनोद शर्मा, सरजीत, होशियार सिंह सिंगाठिया, अशोक कुमावत, कपिल गुर्जर, पूजा शर्मा, माया, कविता पूनिया, कोमल, खुशी और दीपिका सहित शिक्षक, विद्यार्थी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

समारोह का उद्देश्य न केवल पर्यावरणीय जागरूकता फैलाना था, बल्कि स्वामी विवेकानंद के जीवन और दर्शन से प्रेरणा लेते हुए समाज में सकारात्मकता और सेवा भावना का संदेश देना भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!