चिड़ावा: पोद्दार पार्क स्थित सनातन आश्रम परिसर में स्थित महालक्ष्मी धाम में तीन दिवसीय वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में गणेश पूजन व गीता अमृत मंगल पाठ के साथ किया गया। प्रारंभिक कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पीठाधीश प्रभुशरण तिवाड़ी और बालकृष्ण चौरासिया के सान्निध्य में विधिवत पूजन संपन्न हुआ। पूजा में ललित भगेरिया और इंद्र सूरजगढ़िया परिवार की ओर से धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया गया।

प्रथम दिवस के दौरान हुए संगीतमय श्री गीता अमृत पाठ के वाचन में प्रभुशरण तिवाड़ी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गीता वेदों का सार है और इसके अध्ययन से मन को न केवल शांति प्राप्त होती है, बल्कि जीवन को एक नई दिशा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मनुष्य के व्यवहार और चिंतन की गहराइयों को स्पर्श करने वाला ज्ञान है। इस अवसर पर राजू भगत ने भक्ति भरे भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण को और भी गहरा कर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों में शंकर लाल महारानियां, राधेश्याम जांगिड़, यादव प्रसाद शर्मा, रामनिवास जांगिड़, महेंद्र बदनगढ़िया, गणेश चेतीवाल, राजीव – संजीव व्यास, मातादीन महर्षी, प्रकाश शर्मा, रत्तीराम राजोतिया, महेन्द्र रणवा, मास्टर महेंद्र मेघवाल, शिवलाल सैनी, सत्यनारायण भार्गव, सुरेश शेखावत, गिरधर गोपाल महमिया, आकाश वर्मा और श्याम राणा सहित महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।

तीन दिवसीय आयोजन की श्रृंखला में शनिवार, 5 जुलाई को दोपहर 3:15 बजे से संगीतमय श्रीरामायण पाठ होगा। रविवार, 6 जुलाई को महोत्सव का मुख्य दिवस रहेगा, जिसमें सुबह 9:15 बजे महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के उपरांत 10:15 बजे महाआरती होगी और इसके बाद 11:15 बजे से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन स्थल पर भक्तों की बढ़ती संख्या श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!