पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की पुण्यतिथि पर चिड़ावा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धांजलि सुमन

चिड़ावा: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व सांसद मदनलाल सैनी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को चिड़ावा क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुगोजी की ढाणी स्थित नंदीशाला परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि एकत्रित हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सैनी के योगदान और उनके सादगीपूर्ण जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

राज्य ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया और पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मदनलाल सैनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सैनी का जीवन भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा का प्रतीक रहा है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए भी उन्होंने खुद को निष्कलंक रखा और आदर्श राजनीतिक जीवन जिया। उनके विचार और कार्यशैली आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष शर्मा, पिलानी प्रधान बिरमा देवी, नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, अमर सिंह तंवर, परसराम सैनी, बाबूलाल वर्मा, शंभू पवार, कुलदीप सिंह कालीपहाड़ी, सज्जन कोठारी, सुभाष योगी, नीतिराज सिंह, सुरेश जलिंदरा, गंगाधर सैनी, बिट्टू पारीक, पृथ्वीराज शर्मा, शिवकुमार शर्मा, जगदीश प्राण, अंकित भगेरिया, सुरेंद्र भगिना, सुरेंद्र सोनी, विक्रम रोहिल्ला, संदीप रायला, रामचंद्र शर्मा, सुरेंद्र सैनी, सुभाष स्वामी, महेंद्र मोदी, निखिल मावंडिया, बाबू राजपुरोहित, अशोक शर्मा, मनीष धाबाई, रजनीकांत मिश्र, संतोष सैनी, कुलदीप कटारिया, महेंद्र कुमावत, अमित कोठाणिया, चंदगीराम सैनी, जय सिंह नूनिया, आशु स्वामी, अशोक तंवर, मोहित तामड़ायत, विक्रम सैनी, हेमंत सैनी, आशुतोष शर्मा, विक्रम शर्मा, शुभम पांडे, चेतन चौमाल, मोहित सोलंकी, हार्दिक सोलंकी, सचिन सैनी सहित नंदी गौशाला टीम के सदस्य और भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सैनी के विचारों को आत्मसात करने और संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!