पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा: ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ही होगा शिकायतों व समस्याओं का समाधान

पिलानी, 24 जून: प्रमुख शासन सचिव राजस्व विभाग के आदेशानुसार पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मंगलवार से ये शिविर प्रारम्भ कर दिये गए हैं।

पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र की मोरवा तथा डुलानिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहले दिन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मोरवा में प्रभारी अधिकारी के रूप में तहसीलदार सोनू आर्य व डुलानिया में बीडीओ रोहिताश्व सिंह उपस्थित रहे। ग्रामीण क्षेत्र की जनता की विभिन्न समस्याओं व कार्यों का एक ही जगह समाधान हो सके, इसे देखते हुए सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी शिविर में मौजूद रहे

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े के तहत 25 जून को पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुजडोला व लीखवा, 26 जून को बेरी व बनगोठड़ी कलां, 27 को पीपली व दूदवा, 30 को खुडानिया व झेरली, 1 जुलाई को हमीनपुर व खेड़ला, 2 जुलाई को काजी व घुमनसर कलां, 3 को देवरोड़ व घंडावा, 4 को भगीना व दोबड़ा, 7 को धींधवा बिचला, 8 को खुडिया व बदनगढ़ तथा 9 जुलाई को बजावा व तिगियास ग्राम पंचायत कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सूरजगढ़ उपखण्ड अधिकारी सुमन द्वारा जारी आदेशानुसार शिविरों के लिए तहसीलदार पिलानी, विकास अधिकारी पंचायत समिति पिलानी तथा नायब तहसीलदार मण्ड्रेला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन, कृषि उद्यान, वन, खाद्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, जनजाति क्षेत्रीय विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों के निष्पादन हेतु उपस्थित रहेंगे।

डुलानिया ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में विकास अधिकारी रोहिताश्व, पीएचईडी एईएन डालचंद सैनी, पशुपालन विभाग से डॉ. मनीष कुमार, सहायक विकास अधिकारी विनोद कुमार, पटवारी जयपाल, गिरदावर राजेश शर्मा, हेमराज जांगिड़, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश स्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!