पिलानी में बड़ चौक से निहाली चौक तक आम रास्ते से हटाए जाएंगे अतिक्रमण, नगरपालिका ने जारी किये नोटिस, 3 दिन का अल्टीमेटम दिया

पिलानी, 20 जून: पिलानी नगरपालिका द्वारा कस्बे के बड़ चौक से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। बड़ चौक स्थित पण्डित गणेश नारायण जी मन्दिर के चारों ओर तथा निहाली चौक तक जाने वाले आम रास्ते में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिशाषी अधिकारी प्रियंका बुडानिया द्वारा अतिक्रमियों को नोटिस जारी किये गए हैं, जिसमें उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।

अधिशाषी अधिकारी प्रियंका बुडानिया ने बताया कि बड़ चौक पर अतिक्रमण के चलते आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। यहां पण्डित गणेश नारायण जी मंदिर के चारो और तथा निहाली चौक तक जाने वाले आम रास्ते में दुकानदारों द्वारा दुकानो के आगे टीन शेड़ तथा जिन व्यक्तियो द्वारा खुर्रा, चबुतरा, पैडी आदि बनाकर तथा अन्य लोगों ने रेहड़ी / खोखा लगा कर आम रास्तों को काफी संकरा कर दिया है। कई दुकानदारों ने दुकानों के सामने टिन शेड, चबूतरा व पेड़ी लगाकर अतिक्रमण कर रखा है साथ ही सड़क पर दुकान के कार्टन, क्रेट व अन्य सामान आदि रख कर और आगे तक बढ़ गये हैं। कई रेहड़ी-ठेले वाले भी ऐसे हैं, जिन्होंने भी एक की जगह 3-3 रेहड़ी/ठेले लगा रखे हैं।

ईओ प्रियंका बुडानिया ने बताया कि जिन व्यक्तियों ने अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें चेतावनी दी गई है कि वे 3 दिन में स्वयं अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण को हटा कर रेहड़ी, खोखा व अन्य सामान को जब्त करने की कार्यवाही की जावेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं दुकानदारों, रेहड़ी, खोखा मालिकों की होगी।

One thought on “पिलानी में बड़ चौक से निहाली चौक तक आम रास्ते से हटाए जाएंगे अतिक्रमण, नगरपालिका ने जारी किये नोटिस, 3 दिन का अल्टीमेटम दिया

  • Pilani ke ward no. 33 rajpura me bhi dhyan do
    Yeha bhi bahut atikarman h

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!