सिंघाना, 18 जून: सिंघाना में नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 12 घंटे में ही पीड़ित नाबालिग को भी पुलिस ने बरामद कर लिया था।

सिंघाना थानाधिकारी रामसिंह के अनुसार 14 जून को थाने पर एक महिला द्वारा परिवाद दर्ज करवाया गया था कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक जबरन अपहरण कर अपने साथ ले गया है। युवक नाबालिग को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथ रहने को मजबूर कर रहा है। महिला ने इस प्रकरण में साहिल पुत्र उमरदीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने मामले की गम्भीरता को समझते हुए फौरन कार्रवाई शुरू की और रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे की समयावधि में नाबालिग को बरामद कर लिया। जांच के दौरान अपराध धारा 137(2), 127(3), 65(1) बीएनएस व 3, 4(2) पोक्सो एक्ट का घटित होना पाया जाने पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी साहिल पुत्र हमीद खान (उम्र 20 साल), जाति काजी मुसलमान, निवासी नटों का मोहल्ला, रेलवे लाईन के पास, सिंघाना, पुलिस थाना सिंघाना जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामसिह, एएसआई रामपत, कांस्टेबल सुमन व सुशील कुमार शामिल थे। मामले के खुलासे में एएसआई रामपत का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!