भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी का पिलानी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

झुंझुनूं: भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी का पिलानी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उनके निजी निवास पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने की। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस दौरान कैलाश मेघवाल के नेतृत्व में हर्षिनी कुल्हरी को 31 किलो का विशाल फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया गया।

समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पिलानी प्रधान बिरमा संदीप रायला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, पूर्व सरपंच नीति राज सिंह शेखावत, पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र मोदी, मनीष धाबाई, पार्षद रजनीकांत मान, संदीप शास्त्री और कुलदीप सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि हर्षिनी कुल्हरी के नेतृत्व में जिले में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। जिलाध्यक्ष ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!