किढवाना स्वास्थ्य केंद्र पर वाटर कूलर का लोकार्पण, सेवानिवृत्त कर्मचारी ने भेंट किया उपकरण

चिड़ावा, 19 जून: राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किढवाना में बुधवार को एक सराहनीय पहल के तहत शीतल जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। यह कूलर अस्पताल में आने वाले मरीजों और स्टाफ को गर्मी के मौसम में ठंडा पानी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लगाया गया है।

वाटर कूलर की यह व्यवस्था अस्पताल से सेवानिवृत्त हुई एलएचवी सुलोचना चौधरी की ओर से की गई, जिन्होंने अपने सेवा काल के उपरांत भी अस्पताल और मरीजों के हित में यह योगदान दिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच रामचंद्र झाझडिया ने फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए झाझडिया ने कहा कि सुलोचना चौधरी का यह योगदान प्रेरणादायक है और समाज में सेवा भाव की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से सुलोचना ने अपने सेवाकाल के बाद भी जनहित को प्राथमिकता दी है, वह अन्य लोगों को भी इस तरह के सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करेगा।

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े डॉक्टर विशाल मान, नर्सिंग स्टाफ सदस्य सुनीता जाखड़, बाबूलाल यादव, राकेश गजराज, जय प्रकाश यादव, राजू स्वामी, बसेसर स्वामी, आशा कुमारी, देशराज कांगड़ा, सरला गजराज, प्रमोद कुमार, प्रमिला देवी, सुमित्रा चौधरी, सुलोचना सैनी, मुनेश चौधरी, सविता यादव, संतोष देवी सहित अन्य ग्रामीण और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

उपस्थित जनों ने सुलोचना चौधरी के इस कार्य की सराहना की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और यह आयोजन समाज में जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने वाला उदाहरण बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!