पिलानी में संकल्प से सिद्धी कार्यशाला का आयोजन: वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी दी, बड़ी संख्या में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

पिलानी, 17 जून 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम संकल्प से सिद्धि तक के तहत एक कार्यशाला का आयोजन पिलानी में सोमवार देर शाम किया गया। भाजपा की नगर मण्डल इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में जिला महामंत्री राजेश दहिया मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि थे।

Advertisement's
Advertisement’s

गुलाबराय हलवाई स्मृति भवन पिलानी में आहूत भाजपा कार्यकर्ताओं की इस कार्यशाला में नगर निकाय जिला संयोजक मुरलीमनोहर शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह मांठ, पूर्व सरपंच सतवीर झाझड़िया, विद्याविहार नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरपी पारीक, पिलानी नगर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने भी भाजपा सरकार की संकल्पों को सिद्ध करने की यात्रा के विषय में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने भाजपा सरकार की विभिन्न नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

पिलानी में संकल्प से सिद्धी कार्यशाला का आयोजन: वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी दी, बड़ी संख्या में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

कार्यशाला में हाल ही में अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनिट का मौन रखा गया। मंच संचालन पिलानी नगर मंडल महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

ये रहे मौजूद

इस कार्यशाला में चिड़ावा मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, देवरोड़ मंडल अध्यक्ष सज्जन कोठारी, मंडेला मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, मंडेला नगरपालिका अध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत, डुलानिया मंडल अध्यक्ष होशियार शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप स्वामी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय हलवाई, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सोनी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद सारवान, आर्यन नोवाल, मुकेश जलिंद्रा, ओमप्रकाश सैनी, रामचंद्र शर्मा, सिकंदर देवना, मनोज डाबड़ीवाल, अनीता जांगिड़, मंजू कुल्हरी, संदीप शेखावत, निशांत पापटान, पृथ्वी सिंह बालापोता, सुरेंद्र सिंह शेखावत, प्रताप सिंह गौड़, सत्यवीर सिंह राठौड़, महेन्द्र माटोलिया, अजित श्योराण, महेंद्र सिंह राठौड़, विक्रम सिंह राठौड़ ,भोगेंद्र भोमिया, भंवरलाल आलड़िया, संजय आलड़िया, अजय थाकन, वीरेंद्र सिंह शेखावत, गुलाब स्वामी, रोहिताश्व धानक, ईश्वर सिंह शेखावत, राजेंद्र कोच आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!