श्योपुरा में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, युवाओं ने किया जल सेवा का आयोजन

चिड़ावा, 16 जून 2025: श्योपुरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ के शुभारंभ से पहले एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण से सराबोर इस यात्रा की शुरुआत गांव के मुख्य चौक पर स्थित बालाजी मंदिर से हुई। कलश यात्रा श्योपुरा के विभिन्न गलियों से होती हुई बस स्टैंड होते हुए भगवान वाला जोड़ और फिर दो जाटी बालाजी मंदिर की ओर बढ़ी।

Advertisement's
Advertisement’s

यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं, वहीं युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर आयोजन को अनुशासित और भव्य रूप दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए बस स्टैंड श्योपुरा पर शीतल जल और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की गई थी। इस सेवा कार्य का संचालन विक्रांत जाखड़, नीरज धत्तरवाल और नितेश डांगी ने किया, जिससे यात्रा में शामिल लोगों को काफी राहत मिली।

धार्मिक भावना और सामूहिक सहभागिता से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में अनेक ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में शंकर लाल, धर्म सिंह, श्रवण कुमार हलवाई, मूलचंद मेघवाल, सुल्तान सिंह, हेमंत चिड़ावा, अनिल कुमार, हवासिंह नायक, विकास, अमित बेनीवाल, रोहिताश, मुकेश जाखड़, चंद्रपाल मानसिंह मेघवाल और विजय गोदारा सहित कई अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Advertisement's
Advertisement’s

आयोजन में ग्रामीणों की सहभागिता और समर्पण यह दर्शाता है कि श्योपुरा गांव में धार्मिक आयोजनों के प्रति गहरी आस्था और सहयोग की भावना विद्यमान है। इस यात्रा ने न केवल कथा की पवित्र शुरुआत का संदेश दिया, बल्कि ग्रामवासियों के सामाजिक एकजुटता के भाव को भी प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!