Sunday, June 15, 2025
Homeविदेशईरान-इज़राइल युद्ध के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को...

ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ईरान-इज़राइल युद्ध: ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ी चेतावनी जारी की है। तेहरान और तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावासों ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही आपातकालीन स्थिति में संपर्क के लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

भारतीय नागरिकों को दूतावास की चेतावनी:

भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी में स्पष्ट कहा गया है कि:

🔹 दोनों देशों में रह रहे भारतीय नागरिक अनावश्यक यात्रा से बचें।
🔹 केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।
🔹 अपने निवास स्थान पर सुरक्षित रहें और किसी भी सार्वजनिक स्थान पर न जाएं।
🔹 स्थानीय प्रशासन और दूतावास द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
🔹 आधिकारिक जानकारी के लिए भारतीय दूतावास के सोशल मीडिया चैनल्स को नियमित रूप से चेक करें।

हेल्पलाइन नंबर:

इमरजेंसी की स्थिति में भारतीय नागरिक निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

+98-91281-09115
+98-91281-09109

इन नंबरों पर 24×7 सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

क्या है वर्तमान स्थिति: 2 दिन से चल रहा है युद्ध

ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनाव ने अब पूर्ण युद्ध का रूप ले लिया है। बीते दो दिनों से दोनों देशों के बीच हवाई हमलों का सिलसिला जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, 13 जून, गुरुवार को अलसुबह इज़राइल ने 200 फाइटर जेट्स के साथ ईरान में बड़ी एयरस्ट्राइक की। इस हमले में तेहरान सहित कई संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए गए।

विशेष रूप से इज़राइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें
6 परमाणु वैज्ञानिक,
4 शीर्ष सैन्य कमांडर
और कुल मिलाकर 20 सैन्य अधिकारी मारे गए हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

इजरायल का ऑपरेशन “Rising Lion”

इज़राइल ने अपने सैन्य अभियान को Operation Rising Lion नाम दिया है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य है —
ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना।
इज़राइली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफ़ी ड्रोफिन ने मीडिया को बताया कि:

“ईरान ने अमेरिका और अन्य देशों के साथ हुए परमाणु समझौते का उल्लंघन किया है। वह गुपचुप तरीके से यूरेनियम का भंडारण कर रहा है और परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। इज़राइल ऐसा होने नहीं देगा।”

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!