अहमदाबाद विमान हादसा: एअर इंडिया की फ्लाइट हॉस्टल में जा घुसी, 20 छात्रों की मौत की आशंका, देशभर में शोक की लहर

अहमदाबाद, गुजरात: गुरुवार सुबह एक दर्दनाक विमान दुर्घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद मेघानीनगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से जा टकराई। हादसे के वक्त विमान में 242 यात्री सवार थे।

Advertisement's
Advertisement’s

रिहायशी इलाके में प्लेन का गिरना, मेडिकल छात्रों में मची अफरातफरी

विमान सीधा हॉस्टल की बिल्डिंग में जा घुसा, जिससे भारी विस्फोट और आग फैल गई। हादसे के समय हॉस्टल में लंच ब्रेक चल रहा था। कुछ तस्वीरों में थालियों में परोसा खाना, बिखरा मलबा और जली हुई दीवारें दिख रही हैं, जो दहशत और भगदड़ की भयावहता को दर्शाती हैं।

अहमदाबाद विमान हादसा: एअर इंडिया की फ्लाइट हॉस्टल में जा घुसी, 20 छात्रों की मौत की आशंका, देशभर में शोक की लहर

हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक 20 छात्रों की मौत की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों और चश्मदीदों के अनुसार स्थिति अत्यंत गंभीर है।

मां ने बयां किया हादसे का खौफनाक मंजर

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में मौजूद रमीला नामक महिला ने बताया कि उनका बेटा बीजे मेडिकल कॉलेज में पढ़ता है और लंच ब्रेक में हॉस्टल गया था। “वो दूसरी मंजिल से कूद गया, कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वह जिंदा है,” उन्होंने आंखों में आंसू लिए कहा।

अहमदाबाद विमान हादसा: एअर इंडिया की फ्लाइट हॉस्टल में जा घुसी, 20 छात्रों की मौत की आशंका, देशभर में शोक की लहर

यात्री के परिजन की चिंता

एक अन्य महिला, पूनम पटेल, जो अपने रिश्तेदार को छोड़ने एयरपोर्ट आई थीं, ने बताया कि, “मेरी भाभी लंदन जा रही थीं। एक घंटे के अंदर ही सूचना मिली कि विमान क्रैश हो गया है। मैं तुरंत यहां भागी आई।”

अहमदाबाद विमान हादसा: एअर इंडिया की फ्लाइट हॉस्टल में जा घुसी, 20 छात्रों की मौत की आशंका, देशभर में शोक की लहर

चश्मदीदों ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी

एक स्थानीय निवासी ने बताया, “मेरा ऑफिस हादसे वाली जगह से 200 मीटर दूर है। तेज धमाके की आवाज आई, पूरा इलाका धुएं से भर गया। जब मौके पर पहुंचे तो मलबा, आग और चीख-पुकार का मंजर था।”

अहमदाबाद विमान हादसा: एअर इंडिया की फ्लाइट हॉस्टल में जा घुसी, 20 छात्रों की मौत की आशंका, देशभर में शोक की लहर

एक अन्य चश्मदीद ने कहा, “यह हॉस्टल डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों का है। भीतर से जलती आवाजें और चीखें आ रही थीं। हम लोग कुछ नहीं कर पा रहे थे।”

Advertisement's
Advertisement’s

एयरपोर्ट बंद, उड़ानों पर असर

एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही देर बाद क्रैश हुई। एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया है। सभी यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर ताजा अपडेट लें। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए एनडीआरएफ, दमकल और मेडिकल टीमों को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!