चिड़ावा में चौराहे का नाम महात्मा बुद्ध सर्किल रखने की मांग ने पकड़ा जोर, अंबेडकर शिक्षा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

चिड़ावा, 4 जून 2025: कस्बे की पिलानी बाईपास रोड स्थित मेघवाल समाज के मुक्तिधाम के पास बने चौराहे का नाम ‘महात्मा बुद्ध सर्किल’ रखने की मांग अब तेजी से मुखर हो रही है। इसी क्रम में बुधवार को अंबेडकर शिक्षा समिति के संरक्षक रोहिताश महरानिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाशसिंह कविया को जिला कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

Advertisement's

ज्ञापन में बताया गया कि गौतम बुद्ध का जीवन शांति, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और करुणा जैसे सार्वभौमिक मूल्यों से प्रेरित रहा है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज में प्रासंगिक हैं और इन्हें नई पीढ़ी तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस चौराहे का नाम ‘महात्मा बुद्ध सर्किल’ रखने की अपील की गई है, ताकि उनकी विचारधारा को जनमानस तक पहुँचाया जा सके और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो।

ज्ञापन सौंपने वालों में बाबूलाल सोलंकी, बलबीरसिंह काला, शिवप्रसाद खुड़ोत, एडवोकेट ओमप्रकाश भोबिया, विजय गुरावा, विजय डाबला, अरुण पाटिल, रणधीर सिंह और पार्षद सीतारा पंवार शामिल थे। सभी प्रतिनिधियों ने एकमत से यह मांग दोहराई कि समाज के हित और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए चौराहे का नाम गौतम बुद्ध के नाम पर रखा जाना चाहिए।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि इस प्रकार का नामकरण न केवल समाज को गौरवान्वित करेगा, बल्कि समानता और सद्भाव के संदेश को और अधिक बल मिलेगा। प्रतिनिधियों ने प्रशासन से इस मांग पर शीघ्र निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई, ताकि यह स्थान प्रेरणा का केंद्र बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!