सिंघाना, 3 जून 2025: डूमोली खुर्द गांव में मुरादपुर जाने वाले मुख्य रास्ते पर किए गए अतिक्रमण के चलते स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सुमन को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की।

Advertisement's

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा मुरादपुर मार्ग पर पक्का निर्माण कर रास्ते को इतना संकरा कर दिया गया है कि अब वहां से वाहन निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का उपयोग प्रतिदिन सैकड़ों लोग करते हैं, लेकिन अब रास्ता बाधित होने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि राज्य सरकार के ‘रास्ता खोलो अभियान’ के तहत पहले भी इस विषय को उठाया गया था, लेकिन अतिक्रमण हटाने में प्रशासन को सफलता नहीं मिल सकी क्योंकि अतिक्रमण करने वाले लोग सहयोग नहीं कर रहे।

गांव में बढ़ते तनाव की सूचना पर एसडीएम सुमन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने रास्ते से अतिक्रमण तुरंत हटवाकर मार्ग को सुचारू करने की मांग दोहराई।

Advertisement's
Advertisement’s

इस दौरान मौके पर एडवोकेट सत्यवीर दौराता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश गुर्जर, धोलाराम पहलवान, छाजुराम, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार, ईश्वर, सुरेश कुमार, सुभाषचंद्र, लोकेश, सुनील कुमार और सरंजीत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन से आग्रह किया कि सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाकर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!