ऑपरेशन सिंदूर: मरियम नवाज ने कबूला भारत की कार्रवाई का सच, कहा- इमरान की बगावत से भी ज़्यादा था नुक़सान

पाकिस्तान: भारत द्वारा 6-7 मई 2025 की रात अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल आ गया है। पाकिस्तान के पंजाब सूबे की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पहली बार सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया है कि भारत ने पाकिस्तान में भारी तबाही मचाई थी। मरियम ने बयान में कहा कि “भारत ने 6 और 7 मई को जितना नुकसान पाकिस्तान को पहुंचाया, उससे अधिक नुकसान इमरान खान की पार्टी ने 9 मई 2023 को सेना पर बगावत और हमले के जरिए पहुंचाया था।

मरियम नवाज का यह बयान उनकी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और देश की सुरक्षा से जुड़ी सच्चाई को उजागर करता है। यह पहला अवसर है जब पाकिस्तान के उच्च पदस्थ नेता ने भारतीय सेना की कार्रवाई की इतनी खुलकर पुष्टि की है।

Advertisement's
Advertisement’s

शहबाज शरीफ का वायरल वीडियो: भारत ने किया मिसाइल हमला

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे भारत द्वारा किए गए हमले की गंभीरता को स्वीकार करते नजर आए। वीडियो में उन्होंने कहा:

सिपासलार जनरल आसिम मुनीर ने मुझे सिक्योर फोन पर बताया कि वज़ीरे-आज़म साहब, हिंदुस्तान ने बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्च किए हैं, जिनमें से एक नूरखान एयरबेस पर गिरा है, और कुछ दूसरे इलाकों में भी गिरे हैं। हमारी वायुसेना ने स्वदेशी तकनीक और आधुनिक चीनी लड़ाकू विमानों के गैजेट्स का इस्तेमाल कर जवाब दिया।

शहबाज शरीफ के इस बयान ने भी पुष्टि कर दी कि भारत ने पाकिस्तान के एयरबेसों को लक्षित किया था।

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय कार्रवाई की पूरी कहानी

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी, जिन्हें धर्म पूछकर मारा गया। इस अमानवीय हमले का करारा जवाब देने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की योजना बनाई।

6-7 मई की रात भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। कार्रवाई रात 1:30 बजे शुरू हुई, जिसका उद्देश्य आतंकियों के लॉन्चपैड्स, हथियार डिपो, और ट्रेनिंग सेंटरों को पूरी तरह नेस्तनाबूद करना था।

Advertisement's
Advertisement’s

पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई और भारत का डिफेंस सिस्टम

भारत की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान भी हरकत में आया और कई भारतीय सैन्य और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की अधिकांश मिसाइलों को एरियल इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय कर दिया।

इसके बाद भारतीय वायुसेना ने पुनः जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी एयरबेसों और आतंकियों के सपोर्ट सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचाया।

राजनीतिक प्रतिक्रिया: इमरान खान पर निशाना

मरियम नवाज के बयान में भारत की कार्रवाई की स्वीकारोक्ति के साथ-साथ इमरान खान पर भी तीखा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि:

देश को जो नुकसान 6-7 मई को भारत की तरफ से हुआ, उससे कहीं अधिक नुकसान इमरान खान की पार्टी ने 9 मई 2023 को सेना मुख्यालय और फौजी प्रतिष्ठानों पर हमलों के जरिए किया था।

मरियम के बयान से स्पष्ट है कि पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान अब इमरान खान की पार्टी को देश की सुरक्षा के लिए खतरा मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!