Sunday, June 29, 2025
Homeपिलानीपिलानी में एकादशी के उद्यापन में राष्ट्र रक्षा के लिए हवन किया,...

पिलानी में एकादशी के उद्यापन में राष्ट्र रक्षा के लिए हवन किया, रणभूमि में विजय के लिए मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी

पिलानी, 8 मई 2025: देश की सेनाओं में सबसे ज्यादा सैनिक देने वाले झुंझुनूं जिले के लोगों की रग-रग में देशभक्ति है। राष्ट्रवाद की भावना यहां सबके लिए सबसे पहले होती है, फिर चाहे अवसर या उत्सव कोई भी हो। पिलानी में नौवाल परिवार के यहां चल रहे एक धार्मिक आयोजन में राष्ट्र रक्षा की कामना के साथ हवन का आयोजन किया गया, जिसमें देश के लिए मंत्रोच्चार करते हुए आहुतियां दी गईं।

Advertisement's
Advertisement’s

राष्ट्र रक्षा के लिए हुआ यह हवन अब चर्चा में है। गुरुवार शाम कस्बे के मदनलाल नवहाल परिवार द्वारा इस हवन का आयोजन किया गया जिसमें विनोद कुमार नवहाल, सुरेश कुमार नवहाल, रामप्रकाश, सुशील कुमार व विकास मुख्य यजमान थे।

देश के लिये मंत्रोच्चार के साथ दी आहुतियां

आचार्य अभिषेक चौमाल ने बताया कि देश की सेनाएं आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए विशेष अभियान पर हैं। इस अभियान को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। इस अभियान में हमारी सेनाएं अजेय रहें और देश का मान बढ़े, इसके लिए यह हवन आयोजित किया गया है। राष्ट्र की रक्षा और देश की सेनाओं के वर्चस्व की कामना के साथ लिए गए इस हवन में आचार्य अभिषेक चौमाल द्वारा मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दिलवाई गई।

Advertisement's
Advertisement’s

मुख्य यजमान विनोद कुमार नवहाल ने बताया कि मौजूदा हालात में देश का हर नागरिक अपने अपने तरीके से राष्ट्र को समर्पित है। इसी क्रम में देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने और रणभूमि में विजय के उद्देश्य से परिवार की सहमति से हवन का आयोजन किया गया है। इस मौके पर राजेंद्र पीपलवा, सुनील पीपलवा, नगेंद्र बंटी नवहाल आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!