ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने मनाया उत्सव, शास्त्री पार्क में सिन्दूर लगाकर महिलाओं ने सेना के साहस को किया नमन

झुंझुनूं, 8 मई 2025: राष्ट्रीय जाट महासंघ की महिला इकाई की पदाधिकारियों ने गुरुवार को झुंझुनूं शहर के शास्त्री पार्क में एकत्र होकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव मनाया। यह आयोजन जिला संयोजक संतोष चौधरी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें उपस्थित सभी महिलाओं ने पारंपरिक सिन्दूर लगाकर देश की सुरक्षा में लगी भारतीय सेना के पराक्रम को नमन किया।

Advertisement's
Advertisement’s

इस मौके पर महिला पदाधिकारियों ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एवं सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई देश के शत्रुओं को कड़ा संदेश देने वाली है और इससे नागरिकों के मन में गर्व की भावना और अधिक प्रबल हुई है।

महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि वे देश की रक्षा के लिए सेना के साथ खड़ी हैं और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रहित में युद्ध भूमि में उतरने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने हेतु यह आयोजन किया गया, जिसमें सिन्दूर लगाकर सामूहिक रूप से देश की अखंडता और सैनिकों के बलिदान को स्मरण किया गया।

इस आयोजन में रितू गढ़वाल, सुमन रायल, विमला नूनिया, शरबती कस्वां, सविता देवी, चंद्रकला चौधरी, कमला डूडी, मुकेश देवी, सुलोचना महला, सुमन ढाका, कृष्णा ढाका, कृष्णा और मंजू देवी समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। सभी ने एकमत से यह संकल्प लिया कि राष्ट्रहित में सदैव एकजुट रहकर योगदान देने को तैयार रहेंगी।

Advertisement's
Advertisement’s

महिला मोर्चा की ब्लॉक प्रभारी संतोष तेतरवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल समाज में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है, बल्कि नई पीढ़ी को भी यह संदेश जाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!