Saturday, June 21, 2025
Homeझुन्झुनूराज्य स्तरीय सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता में झुंझुनूं के खिलाड़ियों की उत्कृष्ट...

राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता में झुंझुनूं के खिलाड़ियों की उत्कृष्ट प्रदर्शन, 9 पदक जीतकर प्रदेश में बढ़ाया मान

झुंझुनूं, 5 मई 2025: राजस्थान वुशु संघ के तत्वावधान में 2 मई से 5 मई 2025 तक श्री करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में आयोजित 19वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका वुशु प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए।

Advertisement's
Advertisement’s

जिला वुशु संघ के सचिव आचार्य पी एस शेखावत ने बताया कि कोच हिमांशी कमल सिंह और रिंकू सैनी के मार्गदर्शन में गई टीम में हीना ने रजत पदक जीता, जबकि प्राचीर, प्रेरणा, चैतन्य, अक्षय, भीम, हनि, दिया और प्रिंस ने कांस्य पदक अर्जित किए। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से न केवल प्रशिक्षकों और अभिभावकों को गर्व महसूस कराया, बल्कि जिले की खेल प्रतिभा को भी प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई।

खिलाड़ियों की सफलता पर जिला वुशु संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी। अध्यक्ष यशवर्धन सिंह शेखावत, संरक्षक अशोक कुमार अरडावतिया, उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, राजपाल लुणायच, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा, वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार सैनी, विक्रम सैनी, नितिन राठौड़, अजीत सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह शेखावत, लोकेश कुमार डाडा, दीपक अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, भूपेंद्र सिंह, सुनील लांबा, प्रमोद कुमार तिवारी, कार्तिक, कुमारी, गुलशन, धर्मपाल, प्रदीप कुमार शर्मा और मोहन बोचीवाल सहित कई खेल प्रेमियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

Advertisement's
Advertisement’s

संरक्षक अशोक कुमार अरडावतिया ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे देश की धरोहर हैं और उनके सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता का माध्यम है, बल्कि इससे व्यक्तित्व और चरित्र का भी निर्माण होता है।

यह उपलब्धि जिले के खिलाड़ियों के मेहनत, समर्पण और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है, जो आने वाले वर्षों में और भी बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा देगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!