चिड़ावा: शारीरिक सीमाओं को मात देकर मनोज ओला बने कॉलेज प्रोफेसर, विद्यालय और गांव में खुशी की लहर

चिड़ावा, 5 मई 2025: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनगोठड़ी में कार्यरत राजनीति विज्ञान के व्याख्याता मनोज कुमार ओला ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के पद पर चयनित होकर विद्यालय, परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में उनका चयन हुआ।

Advertisement's
Advertisement’s

मनोज कुमार, केहरपुरा निवासी हैं और उनके पिता होशियार सिंह ओला किसान हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुजा जाखड़ ने बताया कि मनोज एक मेहनती, धैर्यशील और समर्पित शिक्षक हैं। शिक्षा के प्रति उनकी विशेष रुचि और लगन के चलते उन्होंने पहले वर्ष 2008 में तृतीय श्रेणी शिक्षक के रूप में, फिर 2011 में द्वितीय श्रेणी शिक्षक और 2016 में व्याख्याता (राजनीति विज्ञान) पद पर सफलता प्राप्त की थी।

चलने-फिरने में असमर्थता और लगातार शारीरिक पीड़ा के बावजूद मनोज ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अध्यापन कार्य को जारी रखा और अब कॉलेज प्रोफेसर बनने की उपलब्धि हासिल की है। उनके इस चयन से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

Advertisement's
Advertisement’s

विद्यालय स्टाफ व शुभचिंतकों ने मनोज कुमार को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनका यह संघर्ष भविष्य के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!