पिलानी, 2 मई 2025: पिलानी में शुक्रवार वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी सीकर के पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक के संयोजक जिला महामंत्री सरजीत चौधरी थे तथा अध्यक्षता भाजपा नेता राजेश दहिया ने की।

Advertisement's
Advertisement’s

गुलाबराय स्मृति भवन में शाम 6 बजे आयोजित बैठक में बोलते हुए मुख्य अतिथि विष्णु चेतानी ने वक्फ सुधार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा वक्फ सुधार जन जागरण अभियान 2025 को देशभर में शुरू करने का उद्देश्य इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है, क्योंकि इसके विरुद्ध दुष्प्रचार को फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक 2025 कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रुप से मजबूत करने मे सहायक साबित होगा। यह विधेयक विरासत एवं व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा और मुस्लिम महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति मे सुधार होगा

वक्फ सुधार जनजागरण अभियान: पिलानी में भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक का आयोजन, बिल के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा

भाजपा नेता राजेश दहिया ने कहा कि जहां तक वक्फ का विषय है अक्सर ये नैरेटिव फैलाने का प्रयास किया जाता है कि ये मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है. जबकी वास्तविकता यह है कि यह मुसलमान समुदाय के हक में ही लाया गया है। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत ने किया।

Advertisement's
Advertisement’s

बैठक में नरेंद्र गिरधर, विकास स्वामी, सज्जन कोठारी, ओमप्रकाश सोनी, होशियार शर्मा, सरोज श्योराण, जय सिंह मांठ, मुरली मनोहर शर्मा, सुरेन्द्र सोनी, विजय हलवाई सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!